Saturday, October 4, 2014

पी लेने दो जाम साकी

पी लेने दो जाम साकी
पी लेने दो 
जी लेने दो मदमस्त हो के 
जी लेने दो 

बहुत दिन से शोहबत ना था 
जाम क्या था भूल गया था 
पी लेने दो छक के  साकी
पी लेने दो 
जी लेने दो छक के  साकी
जी लेने दो 

मत खेलो मुझसे 
मैं हूँ नहीं औरो के जैसा 
मै बस प्यार करता हूँ  
तुम भी करो मेरे जैसा 
जी लेने दो मुझे भी 
जी लेने दो 
पी लेने दो जाम साकी
पी लेने दो 

नहीं कर मेरे दर्द पर विश्वास 
आजतक कोई नहीं किया है 
तू भी कोई खुदा नहीं 
अपवाद क्यों तुझे बनना है 
जी लेने दो तेरे मुस्कराहट में 
जी लेने दो 
पी लेने दो जाम  
पी लेने दो 

नशा भी नहीं चढ़ता 
जब तेरी नशीली आँखे देख लेता हूँ 
बिना पिए ही झूमता रहता 
जब मृगनैनी आँखे देख लेता हूँ 
खो जाने दे निगाहों में 
खो जाने दे 
जी लेने दे तेरे साये में 
जी लेने दे 

शरारत भरी तेरी यादें
हरवक्त याद आती हैं 
दिल करता गाल पकड़ कर पूछूं  
मुझे क्यों तड़पाते  हो
देख लेने दो इन गालों को 
देख लेने दो 
छू लेने दो इन लब को 
छू लेने दो 

पी लेने दो जाम  
पी लेने दो 
जी लेने दो मदमस्त हो के 
जी लेने दो 


No comments:

Post a Comment