Friday, January 30, 2015

यह दुनिया है खुदा की एक सोच

यह दुनिया सही मे
अज्ञान से ही है चलता
ज्ञान मे तो यह बस
खुदा तक ही सीमित रहता

यह दुनिया सही मे
खुदा के सोच से है चलता
नहीं सोचा होता "खुदा" अगर
ये दुनिया खुदा तक ही सीमित रहता

ना कोई दुख है न दर्द है
ना ही है सुख का किनारा
ये तो बस एक सोच है
जो बनता रहता सहारा

अगर तरंग उठती नहीं-गिरती नहीं
तो कैसे बहता जाता तरंग की धारा
दिल का धक-धक भी तो तरंग सा है
सीधा चलने पर कहाँ रहता जीवन-धारा

ज्ञान आने पर कितना चैन है मिलता
बेचैन कर देता है अज्ञान की धारा
"खुद" का आभास जिसको भी हो जाता
खुदा भी आता देने "खुद" को सहारा

कितना अच्छा शब्द "खुद" बनाया किसी ने
ज़रूर उसने "खुदा" मे देखा होगा "खुद" को
ज्ञान मे कोई "खुद" को अपने कष्ट ना देता
अज्ञान मे ही वह मार देता किसी "खुद" को

संभालना बिगड़ना ही तो है जीवन
नहीं संभला तो फिर गिरेगा कौन
"खुद" ही गिरता "खुद" ही संभालता 
इसीलिये तो रहता "खुदा" भी मौन

Thursday, January 22, 2015

एक सपना हकीकत करता हूँ

चलो एक सपना 
हकीकत करता हूँ 
आज मैं तुमसे 
कुछ बात करता हूँ 

तुमको बताया था कि 
हम कुछ ऐसा करें 
हमे लगे नहीं कि 
हम हैं दूर-दूर रहें 

तुमसे मिलकर मैं 
कुछ ऐसा करता हूँ 
चलो आज मैं तुमसे 
कुछ बात करता हूँ 

सोचकर तुम्हे मैं 
सचमुच खो जाता हूँ 
अठखेलियां तेरे संग 
दिल में खेलता हूँ 

चलो संग सोचकर 
अठखेलियां खेलता हूँ 
आज मैं तुमसे 
कुछ बात करता हूँ 

आओ कुछ राग हम 
साथ-साथ गुनगुनाये 
सपना कब से संजोयां 
मिलकर हम सजाएँ 

चलो एक सपना 
हकीकत करता हूँ 
आज मैं तुमसे 
कुछ बात करता हूँ 

दिल मेरा रहता है 
सातवें आसमान पर 
खोजता रहता डिंपल 
तेरे फूलों सी गाल पर 

आओ बात करके
हकीकत करता हूँ 
आज मैं तुमसे 
कुछ बात करता हूँ 

एक-एक लम्हां 
जो हमने खोया है 
चुन-चुन कर पकड़ें 
जो दिल ने संजोयां है 

आज उन लम्हों को
पकड़कर चुनता हूँ 
आज मैं तुमसे 
कुछ बात करता हूँ 

Tuesday, January 20, 2015

पता नहीं क्यों आज दिल

पता नहीं क्यों आज दिल 
तुझ पे लिखने को करता है
गुद-गुदी करने को करता है 
मुस्कराहट देने को करता है 

पता नहीं क्यों आज दिल 
तुझ पे लिखने को करता है

देख के तेरी ठंढी-ठंढी आहें 
तुझे गर्माने को करता है 
बाहों में भरने को करता है 
मुस्कुराने को दिल करता है 

पता नहीं क्यों आज दिल 
तुझ पे लिखने को करता है

सर्द-सर्द गालों को छूने से 
शबनम भी शरमा जायेगा 
फूल भी मुस्कुरा कर के 
तुझसे खुद लिपट जायेगा 

सेव जैसे गालों को छूकर 
लालिमा चुराने को करता है 
तुझे चिढ़ाने को करता है 
तुझे मुस्कुराने को करता है 

पता नहीं क्यों आज दिल 
तुझ पे लिखने को करता है

ट्रैन के छुक-छुक गाड़ी में 
गीत सुनाने को करता है 
हवा से उड़ती जुल्फों को 
सँवारने को दिल करता है 

पता नहीं क्यों आज दिल 
तुझे छूने को करता है 
तुझ पे लिखने को करता है 
तुझे सुनाने को दिल करता है 

मत नीर बहा भावुकता में 
बस मुस्कुरा ले तू ये पढ़कर 
राधा-श्याम की ठिठोली जैसा
बस मन मुस्का ले हंस कर 

तेरे नयनों को याद में लाकर 
खो जाता हूँ पल भर को 
जी लेता हूँ तुमसे दूर 
बिना तंग किये तुझ को 

पता नहीं क्यों आज दिल 
तुझ पे लिखने को करता है
गुद-गुदी करने को करता है 
मुस्कराहट देने को करता है 


Monday, January 19, 2015

तारीफ की है तारीफ

तारीफ की है तारीफ
कि किसने किया है
वो अच्छी तारीफ
एक सुन्दर तारीफ :)

जिन्हे देखते ही
दिल खुश हो जाता
जिन्हे महसूसते ही
दिल प्रफुलित हो जाता

जिन्हे सुनते ही
दिल गद-गद हो जाता
जिन्हे सूंघते ही
दिल गुनगुनाने लगता

उसकी कैसी हो तारीफ
हो एक जानदार तारीफ
हो एक शानदार तारीफ
एक नहीं, हो कई तारीफ :)


Tarif ki hai Tarif
Ki kisne kiya hai
Wo achchi Tarif
Ek Sundar Tarif :)

Jinhe dekhte hi
Dil khush ho jata
Jinhe mahsuste hi
Dil prafulit ho jata

Jinhe sunte hi
Dil gad-gad ho jata
Jinhe sunghte hi
Dil gungunane lagta

Uski kaisi ho Tarif
Ho ek jaandar Tarif
Ho ek Shandar Tariff
Ek nahi, ho kai Tarif :)

Thursday, January 15, 2015

जिद क्या है पता नहीं

दिमाग से कोई बात करता
मैं अक्सरहाँ बादाम खाता
दिल से जब कोई बात करता
मैं प्यार से उनकी बात खाता

खता क्या हुई मुझसे

आज तक पता नहीं
खता क्या हुई तुझसे
अबतक मुझे पता नहीं

क्यों मैं दूर हूँ तुझसे

अबतक मुझे पता नहीं
क्यों तू मुझसे दूर हो
इसका मुझे आभास नहीं

जब भी तुझसे बात करता

जैसे आइना हो मेरे सामने
अपने नयनों को तेरा समझ
बात करता आमने -सामने

जिद क्या है तुझे ना बात करने की

मुझे सचमुच कुछ भी पता नहीं
अब तुमने मनवा दिया है मुझे
कि तुझे बात करने का मन नहीं

Saturday, January 10, 2015

Butterfly Butterfly

Butterfly Butterfly
Why you fly, why you fly

You make let dreams fly
You make let fears fly
You make let wings fly
You make let colors fly

Butterfly Butterfly
Why you fly, you keep fly

When you fly, I also fly
my dreams fly, My fears fly
Let me fly , Let you fly
Let both of us together fly

Butterfly Butterfly
Why you fly,why you fly

When you fly,I also fly
You keep fly,let me fly
We both fly,endlessly fly
Flawlessly fly,lovely fly

Butterfly Butterfly
Why you fly,why you fly

Butterfly Butterfly
You keep fly,you keep fly