Thursday, July 17, 2014

दुनिया का बाजार

दुनिया का बाजार देख लिया 
दुनिया को समझ लिया 

दुनिया को दुनिया की नज़र से 
उसकी दुनिया देख लिया 
सबकी दुनिया देख लिया 
अपनी दुनिया देख लिया 

दुनिया में दुनिया के लोग 
दुनिया को समझने आते है 
कुछ रमते हैं
कुछ रमाते हैं 
कुछ रमते-रमते रह जाते हैं 
दुनिया के बाजार में, वे 
दुनिया वाले कहलाते है 

और दुनिया बनाने वाले 
अपनी दुनिया देख 
देख देख मुस्कुराते है 
अगर मैं जो कहता हूँ 
वह समझ ही गए 
तो दुनिया क्या इतना आसान है ??

No comments:

Post a Comment