Thursday, June 19, 2014

गीत तेरा मैं गाउँ

गीत तेरा मैं गाउँ गोरी 
गीत तेरा मैं गाउँ

हवा संग लहराउ
तेरे बालों में खो जाऊँ
तेरे गालों को सहलाऊ गोरी
गीत तेरा मैं गाउँ

तेरे पलकों को छूलू , गोरी 
तेरे मृगनयन में  खो  जाऊँ
हर पल तुझे  निहारु, गोरी 
पल  पल  आँख  लड़ाऊँ

गीत तेरा मैं गाउँ गोरी 
गीत तेरा मैं गाउँ

कभी बलखाती चाल को छूं
कभी दिल  में  हुक  जगाऊँ 
मीठी  मीठी  चुभन सी, गोरी 
दिल  में  आग  भरकाऊ

गीत  तेरे  प्यार का गोरी 
गीत तेरा मैं गाउँ

तू  ना  ना  करती  रह  मुझसे 
पर  मैं  तुझसे  जुड़  जाऊ 
ताक-धिन ताक-धिन करके गोरी 
नाच  तुझे  दिखाऊ 

गीत तेरा मैं गाउँ गोरी 
गीत तेरा मैं गाउँ

ले ले मेरी लकुट कमरिया 
अब  तेरे बिन  जी  ना पाउ
कहत कबीर  सुनो  भाई साधु 
पल पल भजन सुनाऊ

गीत  तेरे  प्यार मे गोरी 
गीत तेरा मैं गाउँ

गीत तेरा मैं गाउँ गोरी 
गीत तेरा मैं गाउँ


Original Poem was written in English Script, the same is converted
http://birenuniverse.blogspot.com/2014/06/geet-tera-mai-gau.html

This Conversion is DEDICATED to Ek Anzan Musafir....pata nahi kaun hai...




No comments:

Post a Comment