Tuesday, June 23, 2015

पानी पानी है

एक दोस्त ने पूछा 
सुना है बहुत पानी बरस रहा है 
पानी कम हुआ....

दिल से बरबस निकल पड़ा...

पानी पानी है 
दिल में रवानी है 
ज़िन्दगी में कहानी है 
कहानी ही ज़िन्दगी है 
ज़िन्दगी है तो पानी है 
पानी है तो ज़िन्दगी है 
पानी बिना सब सुना है 
पानी नहीं तो कुछ नहीं है 
इसलिए ये दिल कहता है 
पानी पानी है ...

पानी बरसकर बहता है 
पानी का बरसना ही काम है 
बरसना ही ज़िन्दगी है 
पानी का बहना ही काम है 
बहना ही ज़िन्दगी है  
पानी ही जीवन है 
जीवन ही पानी है 
तभी तो हरवक्त रहता है 
ज़रूरत रहता है  
पानी बरसता है 
पानी बहता है 
क्योंकि जीवन ही पानी है 
पानी ही जीवन है 
पानी से ही पानी है
पानी पानी है ....

क्या पानी है 
क्या खोनी है 
क्यों पानी है 
क्यों खोनी है 
सवाल है - पानी है 
जवाब है - पानी है
हमेशा पानी है 
सबकुछ पानी है 
कुछ नहीं खोनी है 
क्योंकि पाये बिना जीवन नहीं है 
पाकर ही जीनी है 
पानी पानी है ....

No comments:

Post a Comment